Solan: साेशल मीडिया पर लाइव आत्महत्या करने से पहले युवती ने रजिस्टर में लिखी थीं ये बातें

Edited By Vijay, Updated: 27 Jun, 2025 11:37 AM

girl had written these things in register before suicide

सुबाथू छावनी के साथ लगती शडियाणा पंचायत के ओल्गी गांव में 19 वर्षीय युवती द्वारा साेशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सबूत लगा है।

सुबाथू (निखिल): सुबाथू छावनी के साथ लगती शडियाणा पंचायत के ओल्गी गांव में 19 वर्षीय युवती द्वारा साेशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सबूत लगा है। पुलिस जांच के दौरान मृतका के कमरे से एक रजिस्टर बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी भावनाओं को विस्तार से व्यक्त किया है। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। रजिस्टर में युवती ने अपने प्रेम संबंधों और मानसिक स्थिति को लेकर कई बातें लिखी हैं।

जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले युवती के प्रेमी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि परिजनों की रजामंदी न मिलने के कारण यह प्रेम संबंध आगे नहीं बढ़ सका, जिससे आहत होकर युवक ने यह कठोर कदम उठाया था। युवती अपने प्रेमी की आत्महत्या के लिए स्वयं को दोषी मानती थी और इसी मानसिक तनाव में आकर उसने भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की गति तेज कर दी है। युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाऊंट की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई स्पष्ट हो सके। बरामद रजिस्टर की भी गहनता से जांच की जा रही है, जिसमें मृतका द्वारा लिखे गए नोट्स और भावनाएं इस मामले को समझने में पुलिस की मदद कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का समय लगेगा। इसके बाद कुछ अन्य लैब टैस्ट भी कराए जाएंगे, ताकि मौत के कारणों की पूरी तरह पुष्टि हो सके।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!