कांग्रेस सिर्फ मां, बेटा व बेटी की पार्टी : नड्डा

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Jun, 2023 11:46 PM

noorpur congress mother son and daughter party nadda

कांग्रेस अब सिर्फ मां, बेटा तथा बेटी की पार्टी बन कर रह गई है। भाजपा पूरे देश में परिवारवाद से लड़ रही है। यह बात सोमवार को जसूर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कही।

नूरपुर: कांग्रेस अब सिर्फ  मां, बेटा तथा बेटी की पार्टी बन कर रह गई है। भाजपा पूरे देश में परिवारवाद से लड़ रही है। यह बात सोमवार को जसूर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कही। नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का युवराज इंगलैंड में जिसने भारत पर कई साल राज किया, वहां जाकर देश के प्रजातंत्र को बचाने की बात कर रहा है जोकि शर्मनाक है। युवराज मोदी का विरोध करते-करते अब देश के प्रजातंत्र और देश के विरोध पर उतर आए हैं। नड्डा ने कहा कि मोदी देश को जोड़ रहे हैं लेकिन कांग्रेस देश को तोड़ रही है। कांग्रेस देश में नफरत का मैगा शॉपिंग मॉल चला रही है जो अब देश में नहीं चलने वाला।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश में अकेली ऐसी पार्टी है जो वैचारिक निष्ठ है जबकि देश की अन्य राजनीतिक पाॢटयों के विचार शून्य हैं। सत्ता, कुर्सी के लिए किसी भी कीमत पर समझौता करने के लिए अन्य पाॢटयां तत्पर रहती हैं। नड्डा ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। धारा 370 तथा राम मंदिर प्रमुख उदाहरण हैं। सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण में पिछले 9 वर्षों में मोदी के कार्यकाल में जो कार्य हुआ है वह अभूतपूर्व है। 2014 से पहले देश में जो तस्वीर थी, वे भ्रष्टाचार युक्त राजनीति थी। स्कैंडल पर स्कैंडल, हर तरफ स्कैम लेकिन आज स्कैम से पहुंच कर स्कीम तक राजनीति पहुंची है तो वह सिर्फ  मोदी के कार्यकाल में। पहले देश में एक मजबूर सरकार थी जबकि 2014 के बाद देश में एक मजबूत सरकार, निर्णायक सरकार काम कर रही है। इससे पहले नड्डा ने जिला नूरपुर कार्यालय का शुभारम्भ किया तथा नूरपुर कार्यालय से ऑनलाइन पालमपुर कार्यालय का भी श्रीगणेश किया।

देश में हुआ अब तक 502 कार्यालयों का शुभारंभ
जे.पी. नड्डा ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने हर प्रदेश में हैडक्वार्टर स्तर से जिला स्तर तक भाजपा कार्यालय खोलने की योजना बनाई थी तथा 887 कार्यालयों की रचना की। उन्होंने कहा कि देश में 502 कार्यालयों का शुभारंभ हो गया है जिनमें नूरपुर तथा पालमपुर भी शामिल हैं। प्रदेश में 8 कार्यालय बन चुके हैं जबकि देश के अन्य जगहों पर 112 कार्यालयों का जमीन को ढूंढने का काम चल रहा है जबकि 116 कार्यालय निर्माणाधीन हैं।

8 लाख परिवारों तक पहुंचेगी भाजपा : बिंदल
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने 2024 के लिए मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश ने 8 लाख परिवारों के पास जाने का लक्ष्य रखा है जिसके तहत डोर टू डोर आम जन तक पहुंचकर मोदी सरकार के 9 साल के कार्य तथा योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्ग दर्शन में भाजपा कार्यकत्र्ता पूरे प्रदेश में 2024 के लिए तन-मन से कार्य कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

आज ईमानदार सरकार है और दमदार प्रधानमंत्री : अनुराग  
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यू.पी.ए. की सरकार में सिर्फ  और सिर्फ  भ्रष्टाचार नजर आता था जबकि मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में सिर्फ  ईमानदार सरकार नजर आती है। एक रुपए के घोटाले का आरोप कोई लगा नहीं पाया। पहले बेईमानों की सरकार थी लेकिन आज ईमानदार सरकार है और दमदार प्रधानमंत्री हैं। देश अपने आप को ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की सेना को मजबूत भी किया और देश की आॢथकी को भी सुदृढ़ किया। हिमाचल में कांग्रेस छल से सत्ता में आई। महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी, 2 रुपए किलो गोबर खरीद और 100 रुपए किलो दूध खरीदने की गारंटियां सिर्फ  हवा हो गई।

लोग भाजपा की सरकार को याद कर रहे हैं : जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 11 जून को कांग्रेस की सरकार को बने 6 माह का समय हो गया है। 6 माह के छोटे से कार्यकाल में प्रदेश की स्थिति बदतर हो चुकी है। भाजपा सरकार में जनहित में 1000 संस्थान जो खोले गए थे उन पर कांग्रेस ने ताला लगा दिया। प्रदेश के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक सिर्फ  एक ही आवाज सुनने को मिलती है कि काम बंद है। कांग्रेसी कहते थे कि भाजपा सरकार लोन लेती है अब हम भी कह रहे हैं सुक्खू भाई आप मत लो लोन। हमने 2 वर्षों में 5 हजार करोड़ लोन लिया, लेकिन कांग्रेस ने 6 माह में 7 हजार करोड़ रुपए लोन ले लिया। 1 हजार करोड़ रुपए का ओवरड्राफ्ट प्रदेश के सामने है। आने वाले समय पर परिस्थिति इस प्रकार की बनती जा रही है यहां कर्मचारियों का वेतन मिलना कठिन हो जाएगा। कांग्रेस राज में माफिया राज हावी हो चुका है। कांग्रेस के 6 माह की सरकार से लोग दुखी होकर भाजपा की 5 वर्ष की सरकार को याद कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!