टकोली टोल प्लाजा पर 6 महीने तक टैक्स न लेने का फरमान, वसूली जारी

Edited By Vijay, Updated: 21 Jul, 2023 08:40 PM

no toll tax at takoli toll plaza for 6 month

कुल्लू-मनाली एनएच के टकोली टोल प्लाजा पर आगामी 6 महीने तक टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। केंद्र सरकार ने इससे संंबंधित निर्णय लिया है। जानकारी है कि प्राकृतिक आपदा के कारण इस सड़क मार्ग को बहुत नुक्सान हुआ है तथा यह सड़क मार्ग कई स्थान पर ध्वस्त हो गया...

शिमला (भूपिन्द्र): कुल्लू-मनाली एनएच के टकोली टोल प्लाजा पर आगामी 6 महीने तक टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। केंद्र सरकार ने इससे संंबंधित निर्णय लिया है। जानकारी है कि प्राकृतिक आपदा के कारण इस सड़क मार्ग को बहुत नुक्सान हुआ है तथा यह सड़क मार्ग कई स्थान पर ध्वस्त हो गया है। ऐसे में जब तक यह सड़क मार्ग रिस्टोर नहीं हो जाता तब तक इस मार्ग पर लगने वाले टैक्स को माफ किया गया है। इसको लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट डाल कर जानकारी दी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने गत दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कुल्लू-मनाली सैक्शन पर एनएचएआई द्वारा टोल टैक्स नहीं लेने का निवेदन किया था और उनके आग्रह पर केंद्रीय मंत्री ने 6 महीने के लिए इसे स्वीकार किया है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है।

उधर, विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट पर कई लोगों ने अन्य फोरलेन व एन.एच. पर भी टोल टैक्स को माफ करने की मांग की है जबकि दूसरी तरफ चंडीगढ़-मंडी-मनाली फोरलेन पर मंडी जिले के टकोली में स्थापित टोल प्लाजा में टोल वसूली जारी है। तर्क दिया जा रहा है कि अभी एनएचएआई की तरफ से इस संबंध में कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार डोहलूनाला टोल प्लाजा मनाली में इन दिनों टोल की वसूली बंद है। टकोली में शुक्रवार को नियमित रूप से टोल वसूली जारी रही। 

टोल वसूली बंद करने की मंत्री की सूचना पर एपीएम टकोली टोल प्लाजा अजय सिंह ने बताया कि टकोली टोल प्लाजा को बंद करने या वाहनों से टोल न लेने को लेकर एनएचएआई की तरफ  से अभी तक किसी भी प्रकार की नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अगर कोई नोटिफिकेशन आती है तो उसे सार्वजनिक किया जाएगा।
उधर, चंडीगढ़-शिमला एन.एच. पर टोल टैक्स से राहत नहीं मिली है। एनएचएआई से सनवारा में टोल वसूली बंद करने की मांग कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने भी की थी लेकिन शुक्रवार को यहां भी टोल वसूली होती रही।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!