जल संरक्षण का संदेश देने सड़कों पर उतरे NCC कैडेट्स, निकाली रैली

Edited By kirti, Updated: 24 Feb, 2020 11:31 AM

ncc cadets take to the streets to convey the message of water conservation

राजकीय महाविद्यालय ऊना के एनसीसी कैडेट्स ने ऊना में जल शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जल ही जीवन है, इसे व्यर्थ न बर्बाद करें विषय पर जागरूकता रैली निकाली। कालेज के प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद ने रैली को ऊना कालेज से रवाना किया और..

ऊना(अमित): राजकीय महाविद्यालय ऊना के एनसीसी कैडेट्स ने ऊना में जल शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जल ही जीवन है, इसे व्यर्थ न बर्बाद करें विषय पर जागरूकता रैली निकाली। कालेज के प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद ने रैली को ऊना कालेज से रवाना किया और यह रैली शहर का चक्कर लगाने के बाद कालेज में ही सम्पन्न हुई। कैडेट्स ने जिला मुख्यालय पर हाथों में स्लोगनों व नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि जल को बचाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आज हम आवश्यकता से अधिक जल का दोहन कर रहे हैं।
PunjabKesari
 एनसीसी कैडेट्स ने लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि जल का संरक्षण बहुत ही छोटे-छोटे उपायों से किया जा सकता है, जैसे टूथ ब्रश करते समय टूंटी को बंद रखें, नहाते समय बाल्टी का इस्तेमाल, घर व कार की सफाई में पानी का कम से कम उपयोग, प्रत्येक घर में वर्षा जल संचयन टैंकों का निर्माण, गांवों में तालाबों की खुदाई, शौचालयों में पानी की कम से कम खपत तथा वृक्षारोपण। वहीँ एनसीसी अधिकारी अश्वनी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश में फैली कुरीतियों और समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर जन जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया है और इसी कड़ी में एनसीसी कैडेट्स द्वारा जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई है। वहीँ कालेज के प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद ने कहा कि इस रैली के माध्यम से लोगो को जल संरक्षण की अपील की गई है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को पानी की कमी से जूझना न पड़े।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!