मोदी का नाम रटने वाले अब हो चुके खफा, जनता चाहती है परिवर्तन : प्रतिभा

Edited By Kuldeep, Updated: 26 May, 2024 06:02 PM

nahan modi people change

शहर के चम्बा ग्राऊंड में राहुल गांधी की चुनावी जनसभा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले नाहन में पीएम मोदी बड़ी-बड़ी बातें कह गए। मंडी में भी एक रैली को संबोधित किया।

नाहन (आशु): शहर के चम्बा ग्राऊंड में राहुल गांधी की चुनावी जनसभा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले नाहन में पीएम मोदी बड़ी-बड़ी बातें कह गए। मंडी में भी एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि जब हिमाचल में इतनी बड़ी त्रासदी आई और यहां भारी नुक्सान हुआ, तब मोदी जी आप कहां थे? लोग पीएम की तरफ मदद को लेकर नजरें टिकाए हुए थे, लेकिन वह मदद करने के लिए नहीं आए। यही नहीं, मुख्यमंत्री और उन्होंने स्वयं जाकर भी पीएम मोदी से आर्थिक सहायता की मांग की, लेकिन अफसोस कि पीएम ने ऐसी त्रासदी के वक्त भी हिमाचल को एक पैसे की मदद नहीं की।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ युवाओं को पूरे देश में रोजगार दूंगा, महंगाई कम करूंगा, भ्रष्टाचार मिटाऊंगा, लेकिन आज इन सभी मुद्दों पर पीएम मोदी बात नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी भी जानते हैं कि उनकी खुद की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब जो लोग मोदी का नाम बार-बार रटते थे, आज वे भी इनसे खफा हैं। ऐसे में अब लोग इंडिया गठबंधन की तरफ देख रहे हैं। अब जनता परिवर्तन चाहती है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!