Kangra: पौंग झील में पहुंचे 97 प्रजातियों के 153719 प्रवासी पक्षी

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Feb, 2025 10:25 PM

nagrota surian pong lake migratory birds

पौंग झील में 1 फरवरी को प्रवासी पक्षियों की वार्षिक गणना की गई। इस बार झील क्षेत्र में 97 प्रजातियों के 153719 प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं। इनमें 55 प्रजातियों के 144,371 प्रवासी पक्षी, 31 प्रजातियों के 7,382 स्थानीय निवासी पक्षी और 11 अन्य प्रजातियों...

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): पौंग झील में 1 फरवरी को प्रवासी पक्षियों की वार्षिक गणना की गई। इस बार झील क्षेत्र में 97 प्रजातियों के 153719 प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं। इनमें 55 प्रजातियों के 144,371 प्रवासी पक्षी, 31 प्रजातियों के 7,382 स्थानीय निवासी पक्षी और 11 अन्य प्रजातियों के 1,966 पक्षी शामिल हैं। प्रमुख प्रजाति बार-हैडेड गिज की संख्या 90,959 है, जो पिछले वर्ष की तुलना में बार हैडेड गिज प्रजाति की 53,458 की वृद्धि हुई है।

पौंग झील में पक्षी गणना को लेकर नगरोटा सूरियां में वन्य प्राणी विभाग के इंटरप्रिटेशन भवन में 31 जनवरी को कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता वन्य प्राणी विभाग के डी.एफ.ओ. रेजिगनॉल्ड रॉयस्टन ने की जबकि सी.सी.एफ. सौरभ भाई पटेल भी उपस्थित रहे। पौंग झील में 1 फरवरी को प्रवासी पक्षियों की गणना के लिए पक्षी विशेषज्ञों सहित करीब 100 वन कर्मियों वाली 25 टीमों का गठन किया गया था और प्रत्येक टीम में चार कर्मचारी शामिल किए गए। इसमें बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बी.एन.एच.एस.), डी.एफ.ओ. हैडक्वार्टर धर्मशाला संजीव सिंह, वन्यप्राणी प्रशिक्षण केंद्र देहरादून के विशेषज्ञ सहित वन्यप्राणी विभाग नगरोटा सूरियां के कर्मचारियों ने भाग लिया।

किस प्रजाति के कितने पक्षी पहुंचे पौंग झील में
वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ रेजिगनॉल्ड रॉयस्टन ने बताया कि पौंग झील में यूरेशियन कूट 10,785, कॉमन पोचार्ड 9,692, कॉमन टील 8,497, नॉर्दर्न पिंटेल 8,053 शामिल हैं। लिटिल कॉर्मोरेंट 3,520, यूरेशियन विजियन 3,464, ग्रे लैग गूज 2,984, टफ्टेड पोचार्ड 2,331, नॉर्दर्न शॉवेलर 1,350 और ग्रेट कॉर्मोरेंट 1,271 पक्षी पौंग झील में पहुंचे हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल 83555 प्रवासी पक्षी पौंग झील में अधिक पहुंचे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!