Mandi: व्यक्ति की होशियारी से पकड़ा गया शातिर ठग

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Feb, 2026 04:47 PM

naggar cunning thug arrested

कटराईं में स्थानीय दुकानदार के साथ ठगी को अंजाम देकर भागा शातिर धरा गया। कटराईं निवासी शशि कुमार ने बताया कि वीरवार को उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया और लगभग 800 रुपए का सामान पसंद करके अलग रखवा लिया।

नग्गर (आचार्य): कटराईं में स्थानीय दुकानदार के साथ ठगी को अंजाम देकर भागा शातिर धरा गया। कटराईं निवासी शशि कुमार ने बताया कि वीरवार को उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया और लगभग 800 रुपए का सामान पसंद करके अलग रखवा लिया। उक्त व्यक्ति ने उनसे 2,000 रुपए की चेंज मांगी। इस पर उन्होंने कहा कि उनके पास केवल 1,500 रुपए हैं तो व्यक्ति ने उनसे वह रुपए लिए और कहा कि सामान रखने के लिए क्रेट लेकर आता हूं और आपका हिसाब देता हूं। इतना कहकर वह व्यक्ति फरार हो गया। शशि कुमार ने बताया कि 10 मिनट तक इंतजार करने के बाद जब वह नहीं आया तो उनका माथा ठनका और बिना देरी किए स्कूटर पर उसकी खोज की।

अंततः पतलीकूहल बाजार में उसे पकड़ कर पतलीकूहल पुलिस थाना पहुंचाया। जब कुछ लोगों को इसकी जानकारी मिली तो कई दुकानदारों ने इसी तरह से ठगी की बात कही। वहीं पुलिस थाना पतलीकूहल में शातिर ठग ने 6 दुकानदार जो कटराईं और पतलीकूहल क्षेत्रों से संबंध रखते हैं, उनके पैसे वापस लौटाए। गौरतलब है कि यह ठग पिछले काफी समय से इलाके में सक्रिय था और दुकानों में इसी अंदाज में ठगी की वारदात को अंजाम देता रहा है। पूर्व में बहुत से दुकानदार इसकी ठगी का शिकार हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!