Mandi: खत्म हुआ वर्षों का इंतजार, नगर पंचायत रिवालसर को मिली डंपिंग साइट

Edited By Vijay, Updated: 08 Oct, 2024 06:24 PM

nagar panchayat rewalsar got dumping site

वर्षों के लंबे इंतजार के बाद नगर पंचायत रिवालसर को अपनी स्थायी डंपिंग साइट मिल गई है। नगर क्षेत्र से करीब 3 किलोमीटर दूर एक खुले स्थान पर इस भूमि का चयन होने के बाद नगर पंचायत कार्यालय ने करीब 31 लाख की राशि खर्च कर एक बीघा भूमि अपने नाम कर ली है।

रिवालसर: वर्षों के लंबे इंतजार के बाद नगर पंचायत रिवालसर को अपनी स्थायी डंपिंग साइट मिल गई है। नगर क्षेत्र से करीब 3 किलोमीटर दूर एक खुले स्थान पर इस भूमि का चयन होने के बाद नगर पंचायत कार्यालय ने करीब 31 लाख की राशि खर्च कर एक बीघा भूमि अपने नाम कर ली है। अब नगर पंचायत यहां आधुनिक कूड़ा निष्पादन संयंत्र लगाकर किसानों के लिए खाद तैयार कर अपनी इनकम में इजाफा करेगी। इसके अलावा इस संयंत्र के लग जाने से जहां त्रिवेणी धर्मस्थली और स्वच्छ होगी, वहीं पर्यटन का कारोबार भी बढ़ेगा। इसके अलावा नगर पंचायत को डंपिंग साइट और शहर के कचरे की समस्या का स्थायी हल मिल जाएगा।

कूड़े का निष्पादन करना बनी थी बड़ी समस्या
बता दें कि नगर पंचायत रिवालसर के अस्तित्व में आने के बाद नगर पंचायत कार्यालय को शहरवासियों के कूड़े का निष्पादन करना एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। स्थायी डंपिंग साइट के अभाव में शहर का कूड़ा कचरा वार्ड नंबर-5 स्थित पुलिस चौकी और साथ लगते विभिन्न सरकारी कार्यालयों के पास बने एक मैदान में इकट्ठा कर उसका निष्पादन करना नगर पंचायत मजबूरी बनी हुई थी।

जल्द पूरी कर ली जाएंगी शेष औपचारिकताएं
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव पार्षद लाभ सिंह, कमल गुप्ता, रीता देवी, सुलोचना व शोभना सहित अन्य पार्षदों ने बताया कि नगर पंचायत ने वैज्ञानिक तरीके से कूड़ा निष्पादन की पहल की है। नगर पंचायत सचिव विनोद कुमार ने बताया कि जमीन को लेकर शेष बची औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर लिया जाएगा जिसके तुरंत बाद डंपिंग साइट के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!