पिता पुलिस में इंस्पेक्टर...बहनें वकील और नर्सिंग ऑफिसर; अब बेटा बना BSF में असिस्टेंट कमांडेंट, जानिए सफलता का सफर

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Feb, 2026 06:10 PM

maheshwar singh of himachal pradesh became assistant commandant

हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के उपमंडल नालागढ़ के होनहार युवा महेश्वर सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प से भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। अपनी एक वर्ष की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर...

हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के उपमंडल नालागढ़ के होनहार युवा महेश्वर सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प से भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। अपनी एक वर्ष की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर सोमवार को जब महेश्वर पहली बार अपने गांव 'निचला नंगल' पहुंचे, तो ग्रामीणों और परिजनों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका ऐतिहासिक अभिनंदन किया।

पिता की प्रेरणा और शिक्षा का जुनून

महेश्वर सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता प्रकाश चंद का अहम योगदान है, जो वर्तमान में हिमाचल पुलिस में शिमला में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। पिता ने महेश्वर को हमेशा एक ही मंत्र दिया था कि "शिक्षा ही वह चाबी है, जिससे सफलता के सबसे बड़े द्वार खुलते हैं।" आज बेटे की उपलब्धि पर प्रकाश चंद ने अन्य अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि शिक्षित संतान ही देश का असली भविष्य है।

तीनों भाई-बहनों ने किया नाम रोशन

महेश्वर सिंह का पूरा परिवार शिक्षा और सेवा को समर्पित है। महेश्वर की बड़ी बहन हिमाचल हाई कोर्ट में वकील हैं, जबकि दूसरी बहन पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में सेवाएं दे रही हैं। मां रेशमा देवी ने भावुक होते हुए कहा कि उनके तीनों बच्चों ने मेहनत कर उनके सपनों को साकार किया है।

शिक्षा का सफर: नौनी यूनिवर्सिटी से UPSC तक

महेश्वर सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नालागढ़ के एक निजी स्कूल से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए वे शिमला गए और बाद में सोलन की नौनी यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की। महेश्वर ने बताया कि सिविल सर्विसेज की तैयारी के दौरान उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने UPSC की परीक्षा पास कर BSF में सीधे राजपत्रित अधिकारी का पद हासिल किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!