Hamirpur: सरकारी विभागों में 476 पदों को भरने के लिए आयोग ने शैड्यूल किया फाइनल प्रदेश सरकार ने दी स्वीकृति

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Feb, 2026 10:07 PM

hamirpur government jobs approval

प्रदेश सरकार ने सरकारी क्षेत्र के विभिन्न विभागों के रिक्त चल रहे कल 476 पदों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के उपरांत राज्य चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है।

हमीरपुर (अजय): प्रदेश सरकार ने सरकारी क्षेत्र के विभिन्न विभागों के रिक्त चल रहे कुल 476 पदों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के उपरांत राज्य चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। राज्य चयन आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पंचायत सैक्रेटरी सहित अन्य कई खाली पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की वैबसाइट पर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी चयन आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.गॉव.इन पर 10 मार्च से 4 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

पंचायत सैक्रेटरी (जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड 26005 के तहत 119 पद, मैडीकल सोशल वर्कर (रैगुलर आधार पर) पोस्ट कोड 26006 के तहत 2, फिजियोचैरिटिक सोशल वर्कर पोस्ट कोड 26007 के तहत 5, ऑप्रेशन थिएटर असिस्टैंट (जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड 26008 के तहत डिपार्टमैंट ऑफ हैल्थ सर्विस 145, डिपार्टमैंट ऑफ मैडीकल एजुकेशन एंड रिसर्च के 176, रेडियोग्राफर पोस्ट कोड 26009 के तहत डिपार्टमैंट ऑफ हैल्थ सर्विस 5 और डिपार्टमैंट ऑफ मैडीकल एजूकेशन एंड रिसर्च में 5, फार्मासिस्ट (फार्मेसी आफिसर) पोस्ट कोड 26010 के तहत 4, स्पीच थैरेपिस्ट पोस्ट कोड 26011 के तहत 3, सीनियर लैब टैक्नीशियन एमएलटी ग्रेड-2 पोस्ट कोड 26012 के तहत के 10, ऑडियोमैटरिक टैक्नीशियन पोस्ट कोड 26013 के तहत एक और लिथियो आर्टिस्ट (ट्रेनी) पोस्ट कोड 26014 के तहत एक पद भरा जाएगा। महाजन ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए आयोग की वैबसाइट पर भी संपर्क किया जा सकता है। डा. महाजन ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों को भरने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की अनुमति मिलने के उपरांत चयन आयोग इन पदों को पारदर्शिता से भर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!