Hamirpur: पोते को स्कूल से लेने जा रहे बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, पड़ोसी ने ईंट मारकर फोड़ा सिर; मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Mar, 2026 11:33 AM

elderly man attacked with sharp weapon in hamirpur

Hamirpur News: सदर थाना के अंतर्गत अग्गार गांव में आपसी रंजिश के चलते एक 66 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बुजुर्ग उस समय हमले का शिकार हुए जब वह अपने पोते को स्कूल से घर लाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने पीड़ित की...

Hamirpur News: सदर थाना के अंतर्गत अग्गार गांव में आपसी रंजिश के चलते एक 66 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बुजुर्ग उस समय हमले का शिकार हुए जब वह अपने पोते को स्कूल से घर लाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रास्ते में रोककर किया हमला

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित सीताराम (66) पुत्र ब्याली राम ने बताया कि उनका पोता आर.एन. पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण करता है। वह रोजाना दोपहर करीब 3:00 बजे उसे स्कूल बस से लेने के लिए सड़क तक जाते हैं। घटना वाले दिन भी वह घर से निकले, तो रास्ते में पड़ोसी संजीव कुमार एक बाउंड्री वॉल गिरा रहा था।

जमीन पर गिर पड़े सीताराम

आरोप है कि सीताराम को देखते ही संजीव कुमार आगबबूला हो गया और पुरानी किसी बात का जिक्र करते हुए चिल्लाया, "तूने ही वह फैसला करवाया था।" इससे पहले कि सीताराम कुछ समझ पाते, आरोपी ने जमीन से ईंट उठाकर उनके सिर पर मार दी। चोट इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग तुरंत जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद संजीव हाथ में पकड़ी 'कस्सी' (मिट्टी खोदने का औजार) लेकर उनकी टांगों और बाजू पर हमला करने के लिए झपटा।

परिजनों ने बचाई जान

बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी संतोष कुमारी और बहू पूजा देवी तुरंत मौके पर पहुंचीं। परिजनों के बीच-बचाव और शोर मचाने के कारण आरोपी वहां से पीछे हटा, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। सदर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी संजीव कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!