विधायक व पूर्व विधायक को क्वारंटाइन सैंटर में फल बांटना पड़ा भारी, कोरोना के 5 केस आने के बाद हुए क्वारंटाइन

Edited By Vijay, Updated: 21 May, 2020 08:20 PM

mla and former mla quarantine after 5 case of corona

मानपुरा क्वारंटाइन सैंटर में दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी व नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर को फल वितरित करना भारी पड़ गया है। इसके कारण अब इन दोनों नेताओं को होम क्वारंटाइन होना पड़ा है क्योंकि जिस सैंटर में इन दोनों नेताओं ने अपने कुछ...

सोलन (नरेश पाल): मानपुरा क्वारंटाइन सैंटर में दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी व नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर को फल वितरित करना भारी पड़ गया है। इसके कारण अब इन दोनों नेताओं को होम क्वारंटाइन होना पड़ा है क्योंकि जिस सैंटर में इन दोनों नेताओं ने अपने कुछ समर्थकों के साथ फल वितरित किए थे, वहां पर कोरोना के 5 मामले सामने आए हैं।

पूर्व विधायक ने बुधवार को इस केंद्र में फल वितरित करने के बाद यह जानकारी अपने फेसबुक अकाऊंट पर सांझा की थी। उन्होंने तो इसे एक उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया था कि आजीविका कमाने के लिए पश्चिम बंगाल गए नालागढ़ के लोगों को मानपुरा क्वारंटाइन सैंटर में एहतियातन क्वारंटाइन किया गया है। वह उनका कुशलक्षेम पूछने और फल वितरित करने गए थे। बुधवार शाम तक सब कुछ ठीक था लेकिन वीरवार सुबह स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में कोरोना के 5 मामले आने के बाद दोनों नेता विवादों में घिर गए हैं। इसके कारण उनके राजनीतिक विरोधियों को उनको घेरने का मौका भी मिल गया है।

बता दें कि बुधवार को दून विधायक व नालागढ़ के पूर्व विधायक अपने कुछ समर्थकों को मानपुरा क्वारंटाइन सैंटर में फल वितरित करने के लिए पहुंचे थे। इस क्वारंटाइन सैंटर में पश्चिम बंगाल से ट्रक में बद्दी तक पहुंचे नालागढ़ उपमंडल के लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। सैंटर परिसर में खुले मैदान में सभी लोग सामाजिक दूरी बनाकर घेरे में खड़े हो गए और दोनों नेताओं ने फल वितरित किए। इस दौरान पूर्व विधायक ने मास्क सही ढंग से नहीं पहना हुआ था।

दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। वह प्रशासन की इस प्रक्रिया का सम्मान करते हैं। वह 7 दिनों तक होम क्वारंटाइन का सख्ती से पालन करेंगे। दून क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। लॉकडाऊन के समय में भी वह सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जनता के बीच में ही रहे। उन्हें 7 दिन के लिए होम क्वारंटाइन के लिए कहा गया है। इसके बाद उनका टैस्ट होगा।

वहीं नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि जब से लॉकडाऊन लगा है, तब से वह लगातार लोगों की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि येलोग बहुत परेशान हो गए थे तथा उन्हें भी बार-बार फोन करते हैंतथा जैसे ही ये लोग बाहरी राज्यों से आए तो उसके बाद वह उनसे मिलने गए थे और उन्हें फल भी बांटे थे लेकिन इनमें से 5 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण मुझे भी होम क्वारंटाइन किया गया है और इस नियम का वह पालन करेंगे क्योंकि कोरोना तभी हारेगा जब हम सभी नियमों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटाइन में वह फोन पर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!