Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2019 07:13 PM
क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बोहलियों में एक व्यक्ति ने महिला पर धावा बोल दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक व्यक्ति ने महिला का कान दांतों से काटकर निगल लिया, जिसके बाद किसी तरह महिला आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी।
नाहन: क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बोहलियों में एक व्यक्ति ने महिला पर धावा बोल दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक व्यक्ति ने महिला का कान दांतों से काटकर निगल लिया, जिसके बाद किसी तरह महिला आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी। बाद में महिला को मैडीकल कॉलेज नाहन लाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मानसिक रूप से ठीक नहीं है व्यक्ति
पुलिस के अनुसार कान निगलने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से ठीक नहीं है। ए.एस.पी. सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा एक महिला का दांतों से कान काटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल महिला की तरफ से मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि कान काटने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से ठीक नहीं है।