Edited By Jyoti M, Updated: 03 Apr, 2026 03:09 PM

मंडी में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आने से ढाबा और होटल चलाने वाले कारोबारियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। सिलेंडर के दाम में करीब 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2300 रुपये के आसपास पहुंच...
हिमाचल डेस्क। मंडी में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आने से ढाबा और होटल चलाने वाले कारोबारियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। सिलेंडर के दाम में करीब 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2300 रुपये के आसपास पहुंच गया है। कुछ समय पहले तक यही सिलेंडर 1700 रुपये में मिलता था। लागत बढ़ने के बावजूद दुकानदार अपने खाने-पीने के सामान के दाम नहीं बढ़ा पा रहे हैं, जिससे उन्हें व्यापार में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बढ़ती कीमतों के साथ-साथ गैस की कमी (शॉर्टेज) ने भी आग में घी डालने का काम किया है। कारोबारियों का कहना है कि वे ज्यादा कीमत देने को तैयार हैं, लेकिन फिर भी समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है। इस किल्लत की वजह से कई ढाबा संचालक अब लकड़ी के तंदूर और इलेक्ट्रिक इंडक्शन का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी मेहनत और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि कुछ संचालकों ने अब अपना काम बंद करने तक की चिंता जताई है।