Mandi: अनियंत्रित होकर ब्यास किनारे गिरा टैंकर, चालक घायल

Edited By Jyoti M, Updated: 05 Oct, 2024 11:31 AM

mandi tanker lost control and fell on the banks of beas driver injured

ऊना से लेह सेना के लिए कैरोसीन की सप्लाई ले जा रहा टैंकर पंडोह डैम के पास अनियंत्रित होकर नदी किनारे जा गिरा। जानकारी के अनुसार यह टैंकर चालक रात को पंडोह डैम से थोड़ा पहले रात्रि विश्राम के लिए रुका हुआ था।

हिमाचल डेस्क (विशाल): ऊना से लेह सेना के लिए कैरोसीन की सप्लाई ले जा रहा टैंकर पंडोह डैम के पास अनियंत्रित होकर नदी किनारे जा गिरा। जानकारी के अनुसार यह टैंकर चालक रात को पंडोह डैम से थोड़ा पहले रात्रि विश्राम के लिए रुका हुआ था। जब चालक ने टैंकर को स्टार्ट किया तो यह चलाते ही अनियंत्रित हो गया और सीधे नदी किनारे जा गिरा।

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और खुद भी राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने चालक को जोनल अस्पताल मंडी भर्ती करवाया गया है।

चालक की पहचान 58 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र जोध सिंह निवासी गांव व डाकघर डकयाणा, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। एस. पी. मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!