Mandi: रेहड़ी-फड़ी धारकों को मिलेंगे लाइसेंस, उपसमिति पहचान के लिए करेगी सर्वे

Edited By Jyoti M, Updated: 07 Sep, 2024 09:53 AM

mandi street vendors will get licenses

एक माह के भीतर सर्वे में छूटे पुराने रेहड़ी-फड़ी धारकों की पहचान करके उन्हें नई सूची में शामिल किया जाएगा और उसके बाद इन्हें पंजीकरण पत्र नगर निगम द्वारा जारी कर दिए जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को नगर निगम मंडी द्वारा नगर विक्रय समिति टाऊन वैडिंग...

मंडी, (रजनीश): एक माह के भीतर सर्वे में छूटे पुराने रेहड़ी-फड़ी धारकों की पहचान करके उन्हें नई सूची में शामिल किया जाएगा और उसके बाद इन्हें पंजीकरण पत्र नगर निगम द्वारा जारी कर दिए जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को नगर निगम मंडी द्वारा नगर विक्रय समिति टाऊन वैडिंग कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में विक्रय समिति के अध्यक्ष एवं आयुक्त एच.एस. राणा के आमंत्रण पर नगर के महापौर वीरेंद्र भट्ट मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इसके लिए नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा की अध्यक्षता में उपसमिति का गठन किया गया।

उपसमिति में नागरिक अधिकार मंच के अध्यक्ष रान हरमीत बिट्टू, सिटीजन कौंसिल के अध्यक्ष ओ.पी. कपूर, व्यापार मंडलाध्यक्ष राजा महेंद्रू व रेहड़ी-फड़ी धारकों की तरफ से सुरेंद्र कुमार व दीपक कुमार को शामिल किया गया। बैठक में जिला मंडी के ए.एस.पी. मंडी सागर चंद्र, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा, सिटीजन कौंसिल के अध्यक्ष ओ.पी. कपूर, नागरिक अधिकार मंच के अध्यक्ष हरमीत बिट्टू, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजा महेंद्र व विभिन्न विभागों, निगम के नगर कार्यक्रम प्रबंधक विशाल चंदेल, विशाल शर्मा व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

नेम प्लेट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू

बैठक में रेहड़ी-फड़ी यूनियन के मांग पत्र पर चर्चा करते हुए बताया गया कि ज्यादातर क्षेत्रों में जहां व्हाइट लाइन लग सकती थी, वहां पर नगर निगम द्वारा व्हाइट लाइन लगा दी गई है। इसके अलावा हर रेहड़ी-फड़ी धारक की नेम प्लेट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

गुजराती मार्कीट के सौंदर्याकरण का निर्णय लेते हुए तय किया गया है कि अगर एन.जी.टी. से स्वीकृति मिलती है तो जल्द ही नगर निगम द्वारा गुजराती मार्कीट में स्थित लोगों के कल्याण व सुविधा का ध्यान रखते हुए उनके लिए एक सुंदर मार्कीट का निर्माण किया जाएगा। इससे शहर की सुंदरता भी कायम रह सकेगी तथा इनका कारोबार भी बेहतर हो सकेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!