Mandi: नलसर में पेड़ से लटका मिला मृत तेंदुआ

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Jan, 2026 09:02 PM

a dead leopard was found hanging from a tree in nalsar

ग्राम पंचायत नलसर में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला है।

नेरचौक (नि.स.): ग्राम पंचायत नलसर में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला है। ग्राम पंचायत नलसर के वार्ड सदस्य अनिल बैंस सुबह के समय अपने खेतों की ओर जा रहे थे तो उसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके तेंदुए पर पड़ी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बीट अधिकारी बग्गी हेमराज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि तेंदुए की मौत काफी समय पहले हो चुकी थी और शव सड़ने की अवस्था में था, जिससे दुर्गंध फैल रही थी।

अनुमान है कि कैट प्रजाति का यह तेंदुआ ऊंची छलांग के दौरान पेड़ की टहनियों में फंस गया होगा। गर्दन फंसने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग द्वारा तेंदुए के शव को पेड़ से उतारकर नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!