Kullu: 34 दिन बाद मनाली पहुंचीं वोल्वो बसें, पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर लौटी रौनक

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Sep, 2025 08:02 PM

manali tourism volvo buses raunak

पर्यटन स्थल मनाली में 34 दिनों के बाद वोल्वो बसें टूरिस्ट लेकर पहुंची हैं। नॉर्दर्न कंपनी की एक बस सोमवार सुबह 10 बजे मनाली के वोल्वो बस स्टैंड पहुंची। इसमें पंजाब, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के लगभग 35 टूरिस्ट सवार थे।

मनाली (सोनू): पर्यटन स्थल मनाली में 34 दिनों के बाद वोल्वो बसें टूरिस्ट लेकर पहुंची हैं। नॉर्दर्न कंपनी की एक बस सोमवार सुबह 10 बजे मनाली के वोल्वो बस स्टैंड पहुंची। इसमें पंजाब, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के लगभग 35 टूरिस्ट सवार थे। यह बस रविवार शाम 9 बजे अमृतसर से रवाना हुई और सोमवार सुबह 10:30 बजे मनाली वोल्वो बस स्टैंड पहुंची। इस बस के अलावा और भी 4-5 वोल्वो बसें मनाली पहुंची हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।

मनाली का टूरिज्म वोल्वो बसों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहता है। मगर इस वर्ष 24 जून से 30 अगस्त के बीच बारिश से कुल्लू जिले में सड़क नैटवर्क बुरी तरह तहस-नहस हुआ। 4-5 दिन पहले ही चंडीगढ़-मनाली फोरलेन को बड़े वाहनों के लिए बहाल किया गया।

विंटर सीजन से पहले अच्छा संकेत
विंटर सीजन से पहले सड़कों की बहाली और टूरिस्ट का मनाली पहुंचना अच्छा संकेत है। राज्य सरकार ने भी अपनी बसें विभिन्न राज्यों को भेजनी शुरू कीं। अब बाहरी राज्यों की वोल्वो बसों की आवाजाही मनाली के लिए शुरू हो गई है।

वीकैंड तक 35 प्रतिशत ऑक्यूपैंसी की उम्मीद
पर्यटन कारोबारियों को आने वाले दिनों में अच्छे कारोबार की आस है। हालांकि अभी मनाली में मुश्किल से 15 फीसदी ऑक्यूपैंसी हो गई है। मनाली में वोल्वो बसों के पहुंचने के लिए इस वीकैंड तक यह 30 से 35 फीसदी पहुंचने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!