Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jul, 2025 08:45 PM

शिंकुला, बारालाचा व तांगलंगला दर्रे में शुक्रवार को बर्फ के फाहे गिरे। दर्रे में बर्फ के फाहे गिरते देख लेह प्रशासन ने मनाली-लेह मार्ग दोपहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया है।
मनाली (सोनू): शिंकुला, बारालाचा व तांगलंगला दर्रे में शुक्रवार को बर्फ के फाहे गिरे। दर्रे में बर्फ के फाहे गिरते देख लेह प्रशासन ने मनाली-लेह मार्ग दोपहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया है। बरसात में 15 हजार से अधिक ऊंचाई वाले दर्रे व पहाड़ बर्फ से चमक उठे हैं। शुक्रवार सुबह पहाड़ों में बर्फ के फाहे गिरे, जबकि घाटी में बारिश हुई।
सड़कें खराब होने के बावजूद हर रोज बाहरी राज्यों से 200 से 250 पर्यटक वाहन मनाली में दस्तक दे रहे हैं। शुक्रवार को मनाली-लेह सहित मनाली-जांस्कर व मनाली-काजा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। लाहौल-स्पीति की एसपी ईल्मा अफरोज ने बताया कि लेह प्रशासन ने हिमपात को देखते हुए दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है।