हिमाचल का शराब तस्कर दंपति पंजाब में गिरफ्तार, 1078 बोतलें शराब व कार जब्त

Edited By Vijay, Updated: 28 May, 2023 12:34 AM

liquor smuggler couple of himachal arrested in punjab

पुलिस ने अवैध शराब कारोबार में शामिल दंपति को गिरफ्तार किया है। खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी सिटी पठानकोट लखविंदर सिंह की निगरानी में एसएचओ नंगलभूर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिमाचल के पति-पत्नी आरोपियों की कार से शराब बरामद करने पर कार...

कंडवाल/पठानकोट (कंवल): पुलिस ने अवैध शराब कारोबार में शामिल दंपति को गिरफ्तार किया है। खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी सिटी पठानकोट लखविंदर सिंह की निगरानी में एसएचओ नंगलभूर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिमाचल के पति-पत्नी आरोपियों की कार से शराब बरामद करने पर कार को भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश कुमार तथा उसकी पत्नी अनीता देवी निवासी छन्नी (डमटाल) जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर नंगलभूर थाने के एसएचओ शोहरत मान के नेतृत्व में समॢपत पुलिस टीम ने नंगल तंबुआ फ्लाईओवर चैक प्वाइंट पर एक कार को रोका। कार की तलाशी लेने के दौरान अवैध शराब की 1078 बोतलें बरामद कीं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नंगलभूर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!