Edited By Kuldeep, Updated: 09 Mar, 2026 04:19 PM

जिला पुलिस के उद्घोषित अपराधी सैल ने लंबे समय से फरार चल रहे 2 भगौड़े अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ शर्मा (33) और गौरव शर्मा (36) के रूप में हुई है, जो गांव शूरड, डाकघर खोखन, तहसील भुंतर के निवासी हैं।
कुल्लू: जिला पुलिस के उद्घोषित अपराधी सैल ने लंबे समय से फरार चल रहे 2 भगौड़े अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ शर्मा (33) और गौरव शर्मा (36) के रूप में हुई है, जो गांव शूरड, डाकघर खोखन, तहसील भुंतर के निवासी हैं। पुलिस टीम ने एक सटीक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को भुंतर के सैनिक चौक के समीप स्थित कार पार्किंग से धर दबोचा। पुलिस टीम काफी समय से इन दोनों की तलाश कर रही थी।
यह मामला वर्ष 2021 का है। इन दोनों के खिलाफ थाना भुंतर में 6 अप्रैल, 2021 को अभियोग संख्या 74/21 दर्ज किया गया था। इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 323, 504, 506 और 427 के तहत गंभीर आरोप हैं। पुलिस जांच और अदालती कार्रवाई से लगातार बचने के कारण न्यायालय ने इन्हें 27 दिसम्बर 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।