Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Mar, 2026 01:24 PM

Kullu News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के ढालपुर मैदान में होली का उल्लास उस समय तनाव में बदल गया, जब होली खेलने आए युवा आपस में भिड़ गए। रंगों के त्योहार के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। सरेआम हुई इस...
Kullu News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के ढालपुर मैदान में होली का उल्लास उस समय तनाव में बदल गया, जब होली खेलने आए युवा आपस में भिड़ गए। रंगों के त्योहार के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। सरेआम हुई इस मारपीट से मैदान में मौजूद अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।
कहासुनी से शुरू हुआ बवाल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ढालपुर मैदान में बड़ी संख्या में युवा टोली बनाकर होली खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत लात-घूंसों तक आ गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित युवा रुकने को तैयार नहीं थे।
पुलिस की समय पर एंट्री
मैदान में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया। कुल्लू पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़े की मुख्य वजह क्या थी?