भयानक हादसा: स्कूटी-बाइक में भीषण टक्कर...घर का बुझा चिराग, 2 लोग घायल

Edited By Vijay, Updated: 26 Feb, 2026 07:21 PM

death of youth in scooty bike collision 2 injured

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार हादसा भुंतर-गड़सा मार्ग पर चूटी बिहाल के पास पेश आया।

भुंतर/कुल्लू (सोनू): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार हादसा भुंतर-गड़सा मार्ग पर चूटी बिहाल के पास पेश आया। यहां भुंतर की ओर आ रही एक स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी चालक गगन जसवाल निवासी भुंतर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार 2 लोग घायल हो गए। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने स्कूटी चालक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा बाइक चालक राहुल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!