Kullu: लग्जरी कार से चरस और लाखों का कैश बरामद, विदेशी युवक सहित 3 गिरफ्तार; पुलिस के सामने आरोपी को रौंदकर भागी गाड़ी

Edited By Vijay, Updated: 25 Feb, 2026 01:21 PM

hashish and cash recovered from luxury car 3 youths arrested

जिला कुल्लू में भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सिऊंड के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से चरस और लाखों की नकदी बरामद की है।

भुंतर/कुल्लू: जिला कुल्लू में भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सिऊंड के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से चरस और लाखों की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तर किया है, जिनकी पहचान कोलदेन रिगजिन व तेंजिन क्याव निवासी मैक्लोडगंज और जमयांग छेरिंग निवासी अमेरिका के रूप में हुई है। आराेपियाें के कब्जे से 28 ग्राम चरस और 4 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है।

हैरानी की बात यह रही कि जब पुलिस टीम सिऊंड में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी, तभी मणिकर्ण की ओर से आई एक तेज रफ्तार ट्रैवलर गाड़ी ने आरोपी जमयांग छेरिंग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी जमयांग को तुरंत कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने नशा और नकदी बरामद करने के साथ-साथ हिट एंड रन का मामला भी दर्ज कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!