Kullu: बाइक और कार की हुई टक्कर, एक की मौत, महिला जख्मी

Edited By Jyoti M, Updated: 09 Oct, 2024 10:52 AM

kullu bike and car collide one dead woman injured

भुंतर के पास त्रैहण चौक में एक कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं महिला जख्मी हुई है।

हिमाचल डेस्क (नि.स.): भुंतर के पास त्रैहण चौक में एक कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं महिला जख्मी हुई है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हाथीथान की तरफ को आ रही बाइक की सामने से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई।

बाइक इससे छिटक कर सड़क पर काफी दूर जा गिरी, वहीं कार भी डंगे से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बाइक पर सवार महिला और व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वेद राम (53) निवासी भनोगी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। घायल महिला पिंगला देवी का इलाज चल रहा है।

एस.पी. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!