कुलदीप सिंह पठानिया बने 14वीं विधानसभा के अध्यक्ष, बोले-बिना पक्षपात के निभाएंगे दायित्व

Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2023 04:37 PM

kuldeep singh pathania became the speaker of assembly

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया 14वीं विधानसभा के 16वें अध्यक्ष बन गए हैं। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने सदन को भरोसा दिलाया कि सत्तापक्ष और विपक्ष को अपनी पूरी बात रखने का अवसर दिया जाएगा।

तपोवन (धर्मशाला) (जिनेश): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया 14वीं विधानसभा के 16वें अध्यक्ष बन गए हैं। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने सदन को भरोसा दिलाया कि सत्तापक्ष और विपक्ष को अपनी पूरी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। कुलदीप पठानिया ने कहा कि प्रदेश हित के मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरा वक्त दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह बिना पक्षपात के अपने दायित्व को निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सदन में पहली बार चुनकर आए 23 सदस्यों को भी पूरे सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने निर्विरोध चुनाव के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान कुलदीप पठानिया ने कंवर दुर्गा चंद, संतराम, वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, रामलाल ठाकुर और सुखराम शर्मा का भी सदन में जिक्र किया। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रखा प्रस्ताव
इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने उनके नाम का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसका नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने समर्थन किया। कुलदीप पठानिया के नाम का दूसरा प्रस्ताव डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने रखा। इसका समर्थन हर्षवर्धन चौहान ने किया। वहीं तीसरा प्रस्ताव धनीराम शांडिल ने रखा, जिसका समर्थन विपिन सिंह परमार ने किया। प्रस्ताव पास होते ही प्रोटैम स्पीकर चंद्र कुमार ने अध्यक्ष की घोषणा की।  प्रस्ताव पारित होने के बाद सीएम सुक्खू हाथ पकड़कर पठानिया को आसन तक ले गए। जयराम ठाकुर भी उनके साथ वहां तक गए, जिसके बाद कुलदीप सिंह पठानिया को सुक्खू और जयराम ठाकुर ने आसन पर बिठाया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की ओर से अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पूरी उम्मीद है कि विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष को बोलने का पूरा अवसर प्रदान करेंगे और निष्पक्ष होकर दायित्व का निर्वहन करेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!