Edited By Vijay, Updated: 21 May, 2023 09:48 PM

केंद्र में मोदी सरकार का 9 वर्ष का कार्यकाल 30 मई को पूरा होने जा रहा है, ऐसे में प्रदेश भाजपा 9 वर्ष को बेमिसाल बताते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिना रही है, जिस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने तीखा निशाना...
शिमला (राक्टा/योगराज): केंद्र में मोदी सरकार का 9 वर्ष का कार्यकाल 30 मई को पूरा होने जा रहा है, ऐसे में प्रदेश भाजपा 9 वर्ष को बेमिसाल बताते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिना रही है, जिस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने तीखा निशाना साधा है। इसी कड़ी में रविवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 9 वर्षों में देश का बुरा हाल हुआ है। राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सीमाओं पर तनाव बढ़ा है। आतंकवाद जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। नोटबंदी जैसे निर्णयों से आॢथक हालात जर्जर हुए हैं और अब 2000 के नोट को लेकर जो फैसला लिया गया है, उससे साबित हो गया है कि नोटबंदी मोदी सरकार का गलत फैसला था। उन्होंने कहा कि 9 साल की भाजपा के पास गिनाने की कोई उपलब्धि नहीं है।
जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही भाजपा
राठौर ने कहा कि भाजपा केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से जो वायदे किए थे, वे जुमले साबित हुए हैं। मोदी सरकार ने हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन रोजगार देने की बजाय उपलब्ध रोजगार भी छीन लिए गए। भाजपा सरकार में आम जनता को नहीं बल्कि चंद पूंजीपतियों का भला हुआ है। आज देश में लेाकतंत्र की हत्या की जा रही है। विपक्ष को सदन में बोलने तक नहीं दिया जा रहा है।
देश में चल पड़ी है भाजपा विरोधी लहर
राठौर ने कहा कि देश में अब भाजपा विरोधी लहर चल पड़ी है। हिमाचल के बाद कर्नाटक में कांगेे्रस की जीत इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भी भलीभांति जान चुकी है कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग का हितों का ध्यान रख सकती है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here