देखते ही देखते धू-धू कर जल उठी बस, बड़ा हादसा टला

Edited By kirti, Updated: 08 Mar, 2020 04:52 PM

just after seeing that the bus got burnt the big accident averted

बस में सवारियां बैठ चुकी थी और कुछ ही देर में बस रवाना होने को तैयार थी। अचानक ही अज्ञात कारणों से बस में आग लग गई। आग लगते ही बस के यात्रियों में हडकंप मच गया। आग बस को अपनी चपेट में लेती उसके पहले ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार लिया गया।

कुल्लू (दिलीप): बस में सवारियां बैठ चुकी थी और कुछ ही देर में बस रवाना होने को तैयार थी। अचानक ही अज्ञात कारणों से बस में आग लग गई। आग लगते ही बस के यात्रियों में हडकंप मच गया। आग बस को अपनी चपेट में लेती उसके पहले ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार लिया गया। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। मणिकर्ण में बरशैनी बस स्टैंड पर वर्धमानेश्वर प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई जिससे पूरी बस जलकर राख हो गई है। मणिकर्ण पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। शुरूआती जांच में तकनीकी खराबी को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!