दोस्त ने खटखटाया दरवाजा... फिर अंदर जो दिखा, देखकर खड़े हो गए रोंगटे

Edited By Jyoti M, Updated: 18 Mar, 2026 01:25 PM

body found hanging in a room at ramshila kullu

देवभूमि के कुल्लू जिला मुख्यालय के पास स्थित रामशिला इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ बिहार के बेगूसराय के रहने वाले एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था,...

कुल्लू (संजीव जैन)। देवभूमि के कुल्लू जिला मुख्यालय के पास स्थित रामशिला इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ बिहार के बेगूसराय के रहने वाले एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर मृतक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

खिड़की की जाली काटकर अंदर पहुंची पत्नी

मृतक की पहचान राजकुमार (पुत्र राम उदगार) के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ रामशिला में किराए के मकान में रहता था। घटना के वक्त उसकी पत्नी और बच्चे लंका बेकर क्षेत्र में अपने बेटे के पास रुके हुए थे।

मंगलवार दोपहर जब राजकुमार के एक मित्र ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया और भीतर से कोई आहट नहीं मिली, तो अनहोनी की आशंका गहरा गई। सूचना पाकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। कमरा भीतर से बंद होने के कारण, मृतक की पत्नी ने साहस दिखाते हुए दरवाजे के ऊपर लगी वेंटिलेटर की जाली को काटा और अंदर प्रवेश किया। जैसे ही वह अंदर पहुंची, वहां का मंजर देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। राजकुमार दूसरे कमरे के चौखट पर दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच और कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुल्लू थाना प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संजीव चौहान ने फोरेंसिक बारीकियों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में निम्नलिखित बातें सामने आई हैं। मृतक के गले पर फंदे के निशान के अलावा शरीर के किसी अन्य हिस्से पर चोट या हाथापाई के कोई संकेत नहीं मिले हैं। पत्नी और बच्चों ने इस घटना को लेकर किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने पूरी घटना की वीडियो और फोटोग्राफी करवाई है ताकि भविष्य में तकनीकी जांच में मदद मिल सके।

एसपी कुल्लू, मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से तफ्तीश कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!