पुलवामा आतंकी हमले में शहीद तिलक राज की पत्नी को जयराम सरकार ने दिया 15 लाख का चेक

Edited By Ekta, Updated: 08 Sep, 2019 11:34 AM

jairam government gave check of 15 lakhs to martyr tilak raj wife

पुलवामा आतंकी हमले में कांगड़ा जिला के जवाली के शहीद तिलक राज की पत्नी सावित्री देवी को प्रदेश सरकार ने 15 लाख रुपए का चेक सौंपा है। बता दें कि जवाली के विधायक अर्जुन सिंह और एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा ने सावित्री देवी को यह चेक दिया। उन्होंने...

कांगड़ा: पुलवामा आतंकी हमले में कांगड़ा जिला के जवाली के शहीद तिलक राज की पत्नी सावित्री देवी को प्रदेश सरकार ने 15 लाख रुपए का चेक सौंपा है। बता दें कि जवाली के विधायक अर्जुन सिंह और एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा ने सावित्री देवी को यह चेक दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहीद के परिवार को 20 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, जिसमें से 5 लाख रुपए पहले ही दे दिए गए थे जबकि 15 लाख रुपए शनिवार को दिए गए। इसके अलावा धेवा स्कूल का नाम शहीद तिलक राज के नाम कर दिया गया है। इतना ही नहीं शहीद की पत्नी को उप तहसील हरचक्कियां में बतौर क्लर्क तैनाती दी गई है। उन्होंने कहा कि वह शहीद के परिवार के साथ हैं और हर संभव सहायता करते रहेंगे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!