Kangra: मां ज्वाला के दरबार नतमस्तक हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांगेस सरकार पर साधा निशाना

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Feb, 2026 04:35 PM

jwalamukhi jairam thakur bow down

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज मां ज्वालामुखी के दरबार में अखंड ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश को अनिश्चितता के दौर में लाकर खड़ा कर दिया है।

ज्वालामुखी (कौशिक): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज मां ज्वालामुखी के दरबार में अखंड ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश को अनिश्चितता के दौर में लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री ने केवल मात्र जनता को गुमराह करने के लिए राजनीति करने का ही प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल मात्र केंद्र सरकार और पूर्व भाजपा सरकार को ही कोसने का काम कर रहे हैं, इसके अलावा उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि वित्त सचिव हिमाचल प्रदेश ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वर्तमान स्थिति में आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय अवस्था में है और सरकार इस अवस्था में नहीं है कि कर्मचारियों को ओपीएस दिया जा सके, समय अनुसार पैंशनरों को पैंशन दी जा सके, लोगों को सबसिडी दी जा सके परंतु इस बैठक में मुख्यमंत्री यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 2027 में हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर प्रदेश बन जाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के 17 राज्यों में आरडीजी बंद हो गई है, सिर्फ हिमाचल प्रदेश में ही बंद नहीं हुई है और पिछले फाइनांस कमीशन ने सरकार को क्लीयर कर दिया था कि आरडीजी बंद हो जाएगी परंतु सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और आवश्यक कदम नहीं उठाए, फिजूलखर्ची पर रोक नहीं लग पाई जिस वजह से आज प्रदेश को ऐसी वित्तीय संकट से गुजरना पड़ रहा है।

इस मौके पर उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष अजय खट्टा, महामंत्री सुशील कालिया, जिला प्रवक्ता पूजा डोंगर, प्रदेश भाजपा नेता विश्व चक्षु, करनैल राणा, उमेश दत्त शर्मा, राम स्वरूप शास्त्री, रामलोक धनोतिया, अभिषेक उपाध्याय, भावना शर्मा, शिमला देवी, अशोक चौधरी, मनोहर चौधरी, शैलेंद्र गोस्वामी, पवन जस्सी और अन्य कई बड़े नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!