Hamirpur: कर्नाटक में ड्यूटी के दौरान ITBP जवान का निधन, पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Edited By Vijay, Updated: 09 Dec, 2025 07:11 PM

itbp jawan passed away while on duty in karnataka

हमीरपुर जिला के उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत दाड़ी के गांव दमुई में मंगलवार काे उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान भूमि चंद (56) का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा।

भोरंज (रवि): हमीरपुर जिला के उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत दाड़ी के गांव दमुई में मंगलवार काे उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान भूमि चंद (56) का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। कर्नाटक में अपनी यूनिट में तैनात भूमि चंद का ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आने से निधन हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमि चंद कर्नाटक स्थित अपनी यूनिट में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी और उपचार के दौरान ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनका निधन हो गया। मंगलवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर दमुई पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल था।

जवान के अंतिम संस्कार के दौरान आईटीबीपी (ITBP) की सैन्य टुकड़ी ने शस्त्र उल्टा कर मातमी धुन के साथ सलामी दी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भोरंज पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

अंतिम यात्रा में स्थानीय पंचायत प्रधान कुशल सिंह, जिला परिषद सदस्य पवन कुमार सहित क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। स्थानीय पंचायत प्रधान कुशल सिंह ने बताया कि भूमि चंद अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अभी अविवाहित है। जवान के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!