हिमाचल का बढ़ा मान, IPS अधिकारी रामेश्वर ठाकुर को जेनेवा मिला बड़ा सम्मान

Edited By Vijay, Updated: 21 Aug, 2019 04:17 PM

ips officer rameshwar thakur get big award in geneva

हिमाचल प्रदेश से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए वर्ष 2003 कैडर के आईपीएस अधिकारी रामेश्वर ठाकुर को वन्य जीव कानून प्रवर्तन की दिशा में उनके योगदान के लिए 2019 क्लार्क आर बारविन पुरस्कार प्रदान किया गया है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए वर्ष 2003 कैडर के आईपीएस अधिकारी रामेश्वर ठाकुर को वन्य जीव कानून प्रवर्तन की दिशा में उनके योगदान के लिए 2019 क्लार्क आर बारविन पुरस्कार प्रदान किया गया है। रामेश्वर ठाकुर वर्तमान में डब्ल्यूसीसीबीए भारत सरकार में डिप्टी डायरैक्टर के पद पर तैनात हैं। ये पुरस्कार उन्हें सीआईटीईएस (वन्य जीवों के लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार) पर कन्वेंशन की महासचिव इवोन हिगुएरो द्वारा जेनेवा-स्विटजरलैंड में चल रहे सीआईटीईएस की पार्टियों के सम्मेलन (सीओपी-18) के दौरान प्रदान किया गया।
PunjabKesari, Award Image

चम्बा में दीं थीं अंतिम बार सेवाएं

बता दें कि डब्ल्यूसीसीबी एक हिस्से के रूप में भारत में विभिन्न एजैंसियों के साथ बेहतर समन्वय और वन्य जीव कानूनों के प्रवर्तन और अवैध वन्य जीव अपराधी के विघटन के लिए कार्यरत है। रामेश्वर ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में अपनी सेवाएं अंतिम बार चम्बा में दीं, उसके बाद से वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए। रामेश्वर मूल रूप से शिमला के रहने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!