राज्यपाल ने किया अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारंभ, बोले-हिमाचल की संस्कृति बहुत समृद्ध व अद्वितीय

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2023 09:52 PM

international kullu dussehra festival

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रथ मैदान में सप्ताह भर चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने भगवान श्री रघुनाथ जी की रथयात्रा में भी भाग लिया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं।

कुल्लू (ब्यूरो): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रथ मैदान में सप्ताह भर चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने भगवान श्री रघुनाथ जी की रथयात्रा में भी भाग लिया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य की असत्य पर जीत का परिचायक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति बहुत समृद्ध व अद्वितीय है, जिसकी विश्व भर में अलग पहचान है। प्रदेश में वर्ष भर आयोजित होने वाले मेले और त्यौहार यहां के लोगों की समृद्ध परम्पराओं और धार्मिक आस्था को दर्शाते हैं। आज के समय में प्रदेश के लोगों ने यहां की समृद्ध संस्कृति, रीति-रिवाज तथा परम्पराओं को संजोकर रखा है, जिसके लिए यहां के लोग प्रशंसा के पात्र हैं। 

देवभूमि हिमाचल में नशे का कोई स्थान नहीं
राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि की पवित्रता नशे के कारण धूमिल हो रही है, नशा घर-घर तक पहुंच रहा है। देवभूमि हिमाचल में नशे का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने के लिए हमें नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी, जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों व अन्य गैर-सरकारी संस्थानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया और स्टालों पर जाकर विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। 

लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में अंतर्राष्ट्रीय लोकनृत्य उत्सव का शुभारंभ
इससे पहले राज्यपाल ने लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में अंतर्राष्ट्रीय लोकनृत्य उत्सव कुल्लू दशहरा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक भुवनेश्वर गौड़, सुरेंद्र शौरी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, डीसी आशुतोष गर्ग, एसपी साक्षी वर्मा तथा जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!