Himachal: बनखंडी में स्थापित होगा भारत का पहला IGBC प्रमाणित चिड़ियाघर, पहले चरण में बनेंगे 34 पशु बाड़े

Edited By Vijay, Updated: 30 Oct, 2024 07:18 PM

india s first igbc certified zoo will be established in bankhandi

कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में बनखंडी में बनने वाला दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान भारत का पहला चिड़ियाघर होगा, जिसे सतत् और पर्यावरण अनुकूल नवाचार के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काऊंसिल (आईजीबीसी) से प्रमाणन प्राप्त होगा।

शिमला (भूपिन्द्र): कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में बनखंडी में बनने वाला दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान भारत का पहला चिड़ियाघर होगा, जिसे सतत् और पर्यावरण अनुकूल नवाचार के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काऊंसिल (आईजीबीसी) से प्रमाणन प्राप्त होगा। इस परियोजना का पहला चरण लगभग 230 करोड़ रुपए की लागत से 25 हैक्टेयर भूमि में स्थापित किया जा रहा है और इसे 2025 की तीसरी तिमाही तक पूरा करने की संभावना है। यह जानकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी।

पहले चरण में बनाए जाएंगे 34 पशुओं के बाड़े
मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान में जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए पहले चरण में 34 पशुओं के बाड़े बनाए जाएंगे, जिसके लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है। इस प्राणी उद्यान में एशियाई शेर, हॉग डियर, मॉनिटर छिपकली, मगरमच्छ, घड़ियाल और विभिन्न पक्षियों की 73 प्रजातियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही एक नॉक्टर्नल हाउस भी बनाया जाएगा, जिसमें बिल्लियों की प्रजातियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा, वैटलैंड एवियरी में स्वदेशी प्रजातियों के पक्षियों को रखा जाएगा।

कांगड़ा जिले में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्राणी उद्यान के माध्यम से कांगड़ा जिले में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे, और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह प्रयास राज्य सरकार की ईको-टूरिज्म और सतत् विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि 619 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह प्राणी उद्यान न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!