Edited By Vijay, Updated: 23 Dec, 2022 11:18 PM

अम्बुजा सीमैंट संयंत्र दाड़लाघाट (सोलन) और एसीसी सीमैंट संयंत्र बरमाणा (बिलासपुर) को लेकर उपजा विवाद शांत नहीं हो पाया है। इस कारण इन दोनों संयंत्रों में फिलहाल तालाबंदी रहेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर प्रधान सचिव परिवहन आरडी...
शिमला (कुलदीप): अम्बुजा सीमैंट संयंत्र दाड़लाघाट (सोलन) और एसीसी सीमैंट संयंत्र बरमाणा (बिलासपुर) को लेकर उपजा विवाद शांत नहीं हो पाया है। इस कारण इन दोनों संयंत्रों में फिलहाल तालाबंदी रहेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस विवाद को सुलझाने की हरसंभव कोशिश की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इस तरह सरकारी स्तर पर तमाम प्रयासों के बावजूद बैठक में ढुलाई की नई दरों को तय करने पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। जानकारी के अनुसार इस विवाद को सुलझाने के लिए हाईकोर्ट के फॉर्मूले को सामने रखा गया। इसमें अम्बुजा सीमैंट संयंत्र को लेकर फिर 26 दिसम्बर को अर्की में एसडीएम के साथ बैठक होगी जबकि बरमाणा सीमैंट संयंत्र को लेकर 10 दिन का समय मांगा गया है। बैठक में आरडी नजीम के अलावा अनुपम कश्यप, राकेश प्रजापति व केसी चमन ने भाग लिया। इसके अलावा सोलन व बिलासपुर जिलों के डीसी, कंपनी प्रबंधन और ट्रक ऑप्रेटरों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।
बैठक में यह फॉर्मूला सामने रखा गया
प्रधान सचिव खाद्य आपूॢत एवं परिवहन आरडी नजीम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए हाईकोर्ट की तरफ से सुझाए गए फॉर्मूले को सामने रखा। बैठक में इस फॉर्मूले को लेकर फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है। लिहाजा ऐसे में बीच का रास्ता निकालने के लिए बैठकों का दौर जारी रखने पर सहमति बनी है।
जल्द सुलझा लिया जाएगा मामला : नजीम
प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम ने कहा कि सरकार दोनों सीमैंट संयंत्रों में उपजे विवाद को जल्द सुलझा लेगी। उन्होंने कहा कि बातचीत सार्थक दिशा में आगे बढ़ी है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार आगामी दिनों में इसके सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे।
सरकार को घेरने में जुटा विपक्ष
सीमैंट कंपनी विवाद को लेकर विपक्षी भाजपा ने सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सरकार से इस मामले का तुरंत समाधान खोजने को कहा है, ताकि हजारों लोगों के रोजगार पर आया संकट दूर हो सके।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here