IGNOU ने 30 सितम्बर तक बढ़ाई प्रवेश की अंतिम तिथि

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2022 05:54 PM

ignou extended the last date of admission till 30 september

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई, 2022 सत्र के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ा दिया है।

शिमला (ब्यूरो): इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई, 2022 सत्र के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ा दिया है। इसके अतिरिक्त जुलाई, 2022 सत्र के लिए विभिन्न बैचलर एवं मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में अगले वर्ष के लिए सैमेस्टर में पुन: पंजीकरण फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर तक है। जुलाई, 2021 सत्र में विभिन्न बैचलर डिग्री तथा मास्टर डिग्री (वार्षिक पद्धति) तथा जनवरी, 2022 में विभिन्न बैचलर डिग्री तथा मास्टर डिग्री (सैमेस्टर पद्धति) कार्यक्रमों में पहले से पंजीकृत सभी छात्र पुन: पंजीकरण के लिए पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त जुलाई, 2021 से पूर्व के वे सभी पंजीकृत छात्र, जो किन्ही कारणों से अपना पुन: पंजीकरण निर्धारित समय  में नहीं करवा पाए हैं, वे भी जुलाई, 2022 सत्र के लिए फॉर्म भर सकतेे हैं। प्रवेश एवं पुन: पंजीकरण के लिए लिंक इग्नू की वैबसाइट पर उपलब्ध है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!