Shimla: इलैक्ट्रिक बसों से कमाई का नया रास्ता, HRTC कार्बन क्रैडिट से बढ़ाएगा आय

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Mar, 2026 05:01 PM

shimla electric buses hrtc income

एचआरटीसी अब इलैक्ट्रिक बसों से कमाई का नया रास्ता अपनाया है। निगम प्रबंधन कार्बन क्रैडिट से आय में इजाफा करेगा। इसके लिए एचआरटीसी ने इलैक्ट्रिक बसों से कार्बन क्रैडिट उत्पन्न करने के लिए एक टैंडर जारी किया है।

शिमला (राजेश): एचआरटीसी अब इलैक्ट्रिक बसों से कमाई का नया रास्ता अपनाया है। निगम प्रबंधन कार्बन क्रैडिट से आय में इजाफा करेगा। इसके लिए एचआरटीसी ने इलैक्ट्रिक बसों से कार्बन क्रैडिट उत्पन्न करने के लिए एक टैंडर जारी किया है। यह कदम राज्य में पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल ने बताया कि इस पहल के तहत निगम की मौजूदा 110 इलैक्ट्रिक बसों और जल्द शामिल होने वाली 297 नई इलैक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा। डीजल बसों के स्थान पर इलैक्ट्रिक बसों के उपयोग से होने वाली कार्बन उत्सर्जन में कमी को मापा जाएगा और उसके आधार पर कार्बन क्रैडिट प्राप्त किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन कार्बन क्रैडिट को आगे चलकर ट्रेड या मोनेटाइज किया जा सकता है, जिससे निगम को गैर-परिचालन, नॉन-ऑप्रेशनल आय का एक नया स्रोत मिलेगा। इससे एचआरटीसी की वित्तीय स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा। डा. जिंदल ने कहा कि इस पहल के माध्यम से एचआरटीसी देश के उन अग्रणी राज्य परिवहन उपक्रमों में शामिल होने का प्रयास कर रहा है जो इलैक्ट्रिक बसों से कार्बन क्रैडिट उत्पन्न करने की दिशा में काम कर रहे हैं। निगम लगातार अपनी इलैक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने और स्वच्छ तथा हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए नए कदम उठा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!