Una: HRTC चंडीगढ़, दिल्ली व बद्दी के लिए आज से चलाएगा स्पैशल बसें

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Oct, 2024 11:49 AM

hrtc will run special buses from today

हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो द्वारा त्यौहारी सीजन के चलते दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी के लिए स्पैशल बस रूट्स चलाए जाएंगे।

ऊना (मनोहर): हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो द्वारा त्यौहारी सीजन के चलते दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी के लिए स्पैशल बस रूट्स चलाए जाएंगे। इसके लिए एचआरटीसी द्वारा खाका तैयार कर लिया गया है। एचआरटीसी द्वारा स्पैशल बस रूट्स के लिए बसें तैयार कर चालकों-परिचालकों को ड्यूटियां भी सौंप दी हैं। ऊना से स्पैशल बस रूट्स चलाने का सिलसिला 28 अक्तूबर से शुरू होगा जो दीपावली के बाद तक जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी ऊना डिपो द्वारा दिल्ली के लिए 5 बसें स्पैशल चलाई जाएंगी।

दिल्ली में रहने वाले ऊना के लोगों को यह बसें त्यौहारों में दिल्ली से लेकर ऊना आएंगी। इसी तरह चंडीगढ़ के लिए 8 स्पैशल बसें चलाई जाएंगी जो चंडीगढ़ से यात्रियों को लेकर ऊना आएंगी। इसके अलावा बद्दी के लिए भी उतनी स्पैशल बसें चलाई जाएंगी जितनी डिमांड होगी। यह बसें यात्रियों को लेकर उपरोक्त स्थलों से लेकर आएंगी। एचआरटीसी द्वारा दीपावली के बाद यात्रियों की डिमांड के मुताबिक विभिन्न रूट्स पर स्पैशल बसें चलाने का प्लान है। असिस्टैंट बस अड्डा इंचार्ज ऊना संदीप कुमार ने बताया कि त्यौहारी सीजन के चलते 28 अक्तूबर से दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी के लिए स्पैशल बसें चलाई जाएंगी। इसकी तैयारी कर ली गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!