HPU की शोधार्थी अंजना ठाकुर लेंगी इंडियन साइंस कांग्रेस में हिस्सा

Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2023 09:41 PM

hpu researcher anjana thakur will participate in indian science congress

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बोटनी में पीएचडी (जेआरएफ) की छात्रा व उमंग फाऊंडेशन की सदस्य अंजना ठाकुर प्रतिष्ठित इंडियन साइंस कांग्रेस में हिस्सा लेंगी। इसी के साथ अंजना ठाकुर हिमाचल प्रदेश के दिव्यांग विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली...

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बोटनी में पीएचडी (जेआरएफ) की छात्रा व उमंग फाऊंडेशन की सदस्य अंजना ठाकुर प्रतिष्ठित इंडियन साइंस कांग्रेस में हिस्सा लेंगी। इसी के साथ अंजना ठाकुर हिमाचल प्रदेश के दिव्यांग विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली छात्रा बन गई हैं। वह अपने जीवन के संघर्ष, उपलब्धियों और वैज्ञानिक बनने के सपने पर एक प्रैजैंटेशन भी देंगी। वह यह भी बताएंगी कि स्थायी विकास में दिव्यांग महिलाएं किस तरह योगदान कर सकती हैं। उमंग फाऊंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि बीएससी करते हुए एक दुर्घटना में उनका दाहिना हाथ कट गया था। उन्हें इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन ने 108 में अधिवेशन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। उन्हें 6 जनवरी को प्रैजैंटेशन देने का मौका भी मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने किया अधिवेशन का उद्घाटन
इंडियन साइंस कांग्रेस के अधिवेशन का उद्घाटन नागपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस बार का विषय है महिला सशक्तिकरण के साथ स्थायी विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी। प्रदेश विश्वविद्यालय में कैमिस्ट्री की वरिष्ठ प्रोफैसर रह चुकीं डाॅ. नीरज शर्मा के नेतृत्व में नागपुर गए प्रतिनिधिमंडल में अंजना ठाकुर भी शामिल हैं। प्रोफैसर नीरज शर्मा इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के हिमाचल चैप्टर की संयोजक भी हैं।

करसोग के पांगणा की रहने वाली हैं अंजना ठाकुर
करसोग के पांगणा की रहने वाली अत्यंत सामान्य परिवार की मेधावी छात्रा अंजना ठाकुर ने प्रदेश विश्वविद्यालय से एमएससी (बॉटनी) किया और पहले प्रयास में ही सीएसआईआर की अत्यंत कठिन जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। वह डाॅ. धीरज सिंह रावत के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं। अंजना का सपना बॉटनी विषय में शोध करना और एक बड़ा वैज्ञानिक बनना है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!