सीएम जयराम ने 25 जून को बुलाई कैबिनेट बैठक, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 22 Jun, 2022 07:02 AM

hp top 10 news

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 25 जून को होगी। सरकार ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। साढ़े 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित साच दर्रे में करीब डेढ़ फुट ताजा हिमपात हुआ है। किन्नौर जिले के शौंगठंग में निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना में ट्रॉली के...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 25 जून को होगी। सरकार ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। साढ़े 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित साच दर्रे में करीब डेढ़ फुट ताजा हिमपात हुआ है। किन्नौर जिले के शौंगठंग में निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना में ट्रॉली के नीचे दबने से 2 सुपरवाईजरों की मौत हो गई है। नेपाल से 13.853 KG अफीम शिमला ला रही महिला तस्कर को पुलिस ने काबू किया है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

साच दर्रे में डेढ़ फुट ताजा हिमपात
चम्बा-किलाड़ मार्ग पर लगभग साढ़े 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित साच दर्रे में करीब डेढ़ फुट ताजा हिमपात हुआ है। इसके चलते इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस मार्ग पर दौड़ने वाली परिवहन निगम की बस सेवा को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। मौसम साफ होने तक एहतियातन यहां ट्रैफिक पर रोक रहेगी। 

किन्नौर में ट्राॅली के नीचे दबने से 2 सुपरवाइजरों की मौत
किन्नौर जिले में सतलुज नदी पर शौंगठंग में निर्माणाधीन 450 मैगावाट जलविद्युत परियोजना में ट्रॉली की हुक टूटने से ट्रॉली के नीचे दबने से 2 सुपरवाइजरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान बिहारी लाल पुत्र कर्म चंद निवासी ननखरी तहसील रामपुर जिला शिमला व खूब राम पुत्र जवाहर लाल निवासी निरमंड जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

25 जून को होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 25 जून को होगी। पहले सरकार ने 23 जून को मंत्रिमंडल की बैठक की अधिसूचना जारी की थी लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए बैठक को 25 जून किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जल शक्ति विभाग सहित विभिन्न अन्य विभागों में पदों को भरने को मंजूरी मिल सकती है। अकेले जल शक्ति विभाग में पैरा वर्कर पॉलिसी के तहत विभिन्न श्रेणियों के 4000 पदों को भरने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में आएगा। 

शिमला में 13.853 KG अफीम के साथ महिला तस्कर काबू
शिमला में नशीले पदार्थों का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां पुलिस भी अब तस्करों को पकड़ने में पीछे रह रही है। पुलिस दूसरे या तीसरे दिन चिट्टा व अफीम पकड़ रही है। बीते तीन दिनों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज कर 5 तस्कारों को गिरफ्तार किया है। इनमें सबसे ताजा व बड़ा मामला अफीम का है। सोनू बंगला के पास बीती रात एक नेपाली महिला को पुलिस ने 13.853 किलोग्राम अफीम के साथ दबोचा है।

CM जयराम ने सैंकड़ों लोगों के साथ रिज पर किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुआ, जहां पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सैंकड़ों लोगों के साथ योग किया, साथ ही राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राजभवन शिमला, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जुन्गा में योग किया। मुख्यमंत्री ने रिज मैदान शिमला पर 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीधे प्रसारण के माध्यम से कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद का संबोधन भी सुना। 

HAS के अंतिम परिणाम में मंडी के अभिषेक बरवाल मैरिट में टॉपर
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा के आधार पर 16 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पदों पर हुआ है। बीते 15 से 18 जून और 20 व 21 जून को आयोजित हुए पर्सनैलिटी टैस्ट के बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को परिणाम घोषित किया। इस परीक्षा में मंडी के संधोल के रहने वाले अभिषेक बरवाल मैरिट सूची में प्रथम स्थान पर रहे हैं। 

चंडीगढ़-मनाली NH पर ट्रक ने रौंदा बाइक सवार
राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 पर छड़ोल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार  एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके चलते बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

PM नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने अपनाया योग : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भारत की प्राचीन पद्धति योग का महत्व समझाया और दुनिया से इसे अपनाने की अपील की। उनके आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने इसे अपनाया और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प लिया। भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। 

10 किलोग्राम अफीम डोडा के साथ युवक गिरफ्तार
बालीचौकी क्षेत्र में पुलिस ने 10 किलोग्राम अफीम डोडे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान योगराज (26) पुत्र तेहल दास निवासी धमेहर, डाकघर सोमनाचनी, तहसील बालीचौकी जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त युवक अफीम डोडे की खेप लेकर आ रहा है, जिसके चलते औट थाना पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। 

बजौर में कार के पुल के नीचे गिरने से 2 की मौत
कुल्लू के बजौरा में फोरलेन ब्रिज के समीप हुई एक कार दुघर्टना में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक को हल्की चोटें आईं हैं। उक्त कार में 3 लोग सवार थे। कार हादसे में मामूली रूप से घायल हुए मनीष पुत्र किशोरी लाल गांव नैलिनी डाकघर द्रेकड़ी तहसील सलूणी जिला चम्बा के अनुसार वह, मदन लाल व प्रकाश घूमने के लिए मदन लाल की गाड़ी आल्टो के टैन (HP29A-8294) में जिया गए थे।  कार को मदन लाल चला रहा था।

पुलिस ने वाहन से पकड़ी शराब की खेप
गिरिपार क्षेत्र के सतौन में पुलिस टीम ने देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि पांवटा साहिब की तरफ से शिलाई की ओर एक गाड़ी में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!