PM नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने अपनाया योग : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 21 Jun, 2022 08:55 PM

union minister anurag thakur

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भारत की प्राचीन पद्धति योग का महत्व समझाया और दुनिया से इसे अपनाने की अपील की।...

हमीरपुर (राजीव): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भारत की प्राचीन पद्धति योग का महत्व समझाया और दुनिया से इसे अपनाने की अपील की। उनके आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने इसे अपनाया और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प लिया। भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह बात अनुराग  ठाकुर ने मंगलवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर सुजानपुर में कटोच वंश के राजा के महल में आयोजित योगाभ्यास में भाग लेने के उपरांत कही।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज दुनिया भर के लोग योग को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर के 75 प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर स्थलों पर योग फॉर ह्यूमैनिटी अर्थात मानवता के लिए योग थीम के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ भारत शतरंज का भी जन्मदाता रहा है तथा इस वर्ष चैस ओलिम्पियाड की मेजबानी भी भारत ही कर रहा है। 28 जुलाई से आरंभ होने वाली चैस ओलिम्पियाड में लगभग 188 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस अवसर पर उनके साथ नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने समीरपुर में योग किया तथा सबको प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!