Himachal Weather: मौसम ने एक बार फिर बदली करवट, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, जानिए अपडेट

Edited By Jyoti M, Updated: 12 Apr, 2025 11:33 AM

himachal weather the weather has changed once again

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। प्रदेश की ऊंची चोटियों जैसे कि बारालाचा, कुंजुम पास और रोहतांग में लगातार दूसरे दिन भी हिमपात हुआ है। वहीं, निचले और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया है। कांगड़ा,...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। प्रदेश की ऊंची चोटियों जैसे कि बारालाचा, कुंजुम पास और रोहतांग में लगातार दूसरे दिन भी हिमपात हुआ है। वहीं, निचले और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया है।

कांगड़ा, चंबा, शिमला और किन्नौर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। शिमला जिले के ऊपरी इलाके – ठियोग, कुफरी, जुब्बल-कोटखाई, चौपाल और रोहड़ू में लगातार दूसरे दिन ओलावृष्टि हुई है। इस ओलावृष्टि से सेब के पेड़ों में लगे फूल झड़ गए हैं, जिससे नुकसान हुआ है।

इसके अलावा मटर और गोभी जैसी सब्जियों को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि और बर्फबारी के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई क्षेत्रों में तापमान में 1 से लेकर 10.8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।

कुल्लू के भुंतर में तापमान में सबसे ज्यादा 10.8 डिग्री की गिरावट हुई है। कांगड़ा में 10.2, मनाली में 9.4, नारकंडा में 8.2 और सुंदरनगर में 6.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। धर्मशाला में सबसे ज्यादा 37 मिमी बारिश हुई है। डलहौजी में 21 मिमी, कांगड़ा में 14 मिमी, शिमला में 10 मिमी और कल्पा में 8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। पांवटा साहिब और जुब्बड़हट्टी में 4-4 डिग्री, कल्पा में 3.6 और शिमला में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। हालांकि ऊना में तापमान अभी भी 36.4 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

आज का मौसम अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी, जबकि अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतर जगहों पर मौसम साफ रहने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!