Himachal: महिला को लगा लाखों रुपए का चूना, PWD के फर्जी इंजीनियर ने ऐसे बुना ठगी का जाल

Edited By Vijay, Updated: 25 Feb, 2026 03:14 PM

fraud with woman in the name of government job

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बिलासपुर जिले के श्री नयनादेवी जी क्षेत्र का है, जहां एक शातिर ने खुद को लोक निर्माण विभाग का इंजीनियर बताकर एक महिला से लाखों रुपए ठग लिए।

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बिलासपुर जिले के श्री नयनादेवी जी क्षेत्र का है, जहां एक शातिर ने खुद को लोक निर्माण विभाग का इंजीनियर बताकर एक महिला से लाखों रुपए ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार  घवांडल (नयनादेवी) निवासी नीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी, 2024 में उनकी मुलाकात राकेश कुमार (निवासी चौपाल, जिला शिमला) से हुई थी। राकेश ने खुद को  लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर बताया और दावा किया कि वह उनके बेटे की विभाग में नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने नौकरी के कागजात तैयार करने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर नीता देवी से अलग-अलग तारीखों में कुल 4 लाख 56 हजार रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित महिला ने यह रकम अपने और अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों से आरोपी द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर की।

2 साल तक गुमराह करता रहा शातिर 
पीड़िता के अनुसार आरोपी पिछले 2  साल से उन्हें नौकरी का लारा लगाता रहा। न तो बेटे की नौकरी लगी और न ही उसने पैसे वापस किए। अब आरोपी ने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया है, जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ थाना कोट कहलूर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के बैंक ट्रांजैक्शन खंगाल रही है और जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!