Himachal: 'तेजेंद्र सिंह अमर रहे' के नारों के साथ गूंजा गांव, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Edited By Jyoti M, Updated: 04 Nov, 2025 01:11 PM

himachal tejendra singh given final farewell with military honours

देवभूमि हिमाचल के सपूत और भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कर्नल तेजेंद्र सिंह ने ड्यूटी पर रहते हुए अंतिम सांस ली। मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत लौंगणी के तरैमला गांव से ताल्लुक रखने वाले कर्नल तेजेंद्र सिंह का दिल्ली में हृदय गति रुकने...

हिमाचल डेस्क। देवभूमि हिमाचल के सपूत और भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कर्नल तेजेंद्र सिंह ने ड्यूटी पर रहते हुए अंतिम सांस ली। मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत लौंगणी के तरैमला गांव से ताल्लुक रखने वाले कर्नल तेजेंद्र सिंह का दिल्ली में हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।

कर्नल तेजेंद्र सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय राइफल्स (राष्ट्रीय रायफल) में तैनात थे और देश की सेवा करते हुए श्रीनगर में अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे। वह जाने-माने कर्नल रूपचंद के सुपुत्र थे, जिन्होंने अपने बेटे को भी देश सेवा के लिए समर्पित किया था।

कर्तव्य पथ पर अंतिम यात्रा

बताया गया है कि कर्तव्य पथ पर लौटते हुए ही कर्नल तेजेंद्र सिंह को दिल्ली में हृदयाघात (हार्ट अटैक) हुआ। वह हवाई मार्ग से श्रीनगर लौटने की तैयारी में थे, लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। इस दुखद खबर ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया और तरैमला गांव सहित पूरे धर्मपुर में शोक की लहर दौड़ गई।

कर्नल तेजेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर देर रात उनके पैतृक आवास पहुँचा। बुधवार की सुबह, उन्हें पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में "तेजेंद्र सिंह अमर रहें" के नारों के साथ शौर्य को नमन किया गया। इस दौरान, शोकाकुल परिजनों और क्षेत्रवासियों का गमगीन हाल था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!