मासूमों के सौदागरों पर पुलिस का 'स्ट्राइक': पंजाब में दबिश, बच्चा चोर गिरोह के 6 लोग गिरफ्तार

Edited By Jyoti M, Updated: 24 Feb, 2026 11:16 AM

himachal raid in punjab 6 members of child lifting gang arrested

हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमाओं को लांघकर फैल चुके 'बच्चा तस्करी' के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। संसारपुर टैरेस पुलिस की मुस्तैदी ने मासूमों के सौदेबाजी करने वाले एक ऐसे गिरोह की कमर तोड़ दी है, जिसकी जड़ें पंजाब के कई जिलों में गहरी जमी...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमाओं को लांघकर फैल चुके 'बच्चा तस्करी' के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। संसारपुर टैरेस पुलिस की मुस्तैदी ने मासूमों के सौदेबाजी करने वाले एक ऐसे गिरोह की कमर तोड़ दी है, जिसकी जड़ें पंजाब के कई जिलों में गहरी जमी हुई थीं।

देवभूमि में बच्चों की तस्करी के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पंजाब के विभिन्न इलाकों में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस सिंडिकेट से जुड़े छह और सदस्यों को दबोचने में सफलता हासिल की है। इस ताजा कार्रवाई के बाद सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपियों की संख्या अब 9 हो गई है।

दबिश और गिरफ्तारियां

थाना प्रभारी संजय शर्मा की अगुवाई में पुलिस की टीम ने पंजाब में अलग-अलग ठिकानों पर जाल बिछाया। इस ऑपरेशन में पांच महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में बठिंडा का एक विवाहित जोड़ा भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अवैध तरीके से बच्चों को 'गोद' दिलाने के नाम पर उनकी खरीद-फरोख्त में लिप्त था।

नेटवर्क का खुलासा: कौन-कौन चढ़ा पुलिस के हत्थे?

पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए जिन नए चेहरों को बेनकाब किया है, वे पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से हैं।

बठिंडा से: नीलम सिंह, उसकी पत्नी रिंपी, जसमेल कौर (उर्फ भोलो) और करमजीत कौर (उर्फ काले)।

जालंधर से: कुलविंद्र कौर (उर्फ राजू), निवासी नकोदर।

मानसा से: किरण (उर्फ काली), जो मूल रूप से सिरसा की रहने वाली है।

इससे पहले पुलिस अनीता (जालंधर), रितु (बटाला) और दीपक (कांगड़ा) को पहले ही हिरासत में ले चुकी है, जिनसे मिली जानकारी के आधार पर ही इन नई गिरफ्तारियों का रास्ता साफ हुआ।

बड़े गिरोह की आशंका

एसपी देहरा, मयंक चौधरी ने मामले की गंभीरता की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती पड़ताल एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट की ओर इशारा कर रही है। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने बच्चों को अपना शिकार बनाया है और उनके तार कहां-कहां जुड़े हैं। आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियों की संभावना जताई गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!