हिमाचल के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब छठी से 8वीं कक्षा तक पढ़ाए जाएंगे ये खास विषय

Edited By Vijay, Updated: 30 Nov, 2025 07:40 PM

himachal pradesh school education board

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. राजेश शर्मा द्वारा बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में शैक्षणिक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व प्रासंगिक बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

धर्मशाला (प्रियंका): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. राजेश शर्मा द्वारा बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में शैक्षणिक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व प्रासंगिक बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में नैतिक शिक्षा का पाठ्यपुस्तकों में आवश्यक संशोधन करने, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, हिमाचल की लोक संस्कृति, नैतिक मूल्यों व संस्कारों से संबंधित सामग्री को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक वोकेशनल एजुकेशन और कम्प्यूटर साइंस विषयों को लागू करने पर भी सहमति बनी। 

इसके अतिरिक्त प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए मैप मास्टर, एटलस लागू करने तथा 11वीं और 12वीं कक्षाओं में लेखांकन, व्यावसायिक अध्ययन और समाजशास्त्र विषयों हेतु परियोजना पुस्तिकाओं को अनिवार्य करने संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर, निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कुमार कोहली, सचिव बोर्ड डाॅ. मेजर विशाल शर्मा, शैक्षणिक समिति के सदस्य दीप कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!