अब शादियों में बैंड बजाएगी हिमाचल पुलिस, ब्रास बैंड और जुन्गा की धुनों पर नाचेंगे बाराती; जानें बुकिंग का तरीका

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Mar, 2026 12:43 PM

himachal police will now play bands at weddings

Himachal Police : हिमाचल प्रदेश की शादियों में अब एक नया और अनुशासित 'सरकारी टच' देखने को मिलेगा। राज्य पुलिस के प्रतिष्ठित ब्रास बैंड 'जुन्गा' और 'सकोह' अब केवल पुलिस मुख्यालय या सरकारी कार्यक्रमों की शोभा नहीं बढ़ाएंगे, बल्कि आम जनता के विवाह...

Himachal Police : हिमाचल प्रदेश की शादियों में अब एक नया और अनुशासित 'सरकारी टच' देखने को मिलेगा। राज्य पुलिस के प्रतिष्ठित ब्रास बैंड 'जुन्गा' और 'सकोह' अब केवल पुलिस मुख्यालय या सरकारी कार्यक्रमों की शोभा नहीं बढ़ाएंगे, बल्कि आम जनता के विवाह समारोहों में भी अपनी सुरीली तान बिखेरेंगे। खास बात यह है कि इन शादियों में पुलिस के हाथ में लाठी नहीं, बल्कि ट्रॉम्बोन, ड्रम और ट्रम्पेट जैसे वाद्ययंत्र होंगे।

अनुशासन और मनोरंजन का अनूठा संगम

हिमाचल पुलिस बैंड की एंट्री ने प्रदेश में शादियों का अंदाज बदल दिया है। अपनी सटीकता और उत्कृष्ट संगीत परंपरा के लिए मशहूर ये जवान फिल्मी गानों से लेकर पारंपरिक हिमाचली लोक धुनों तक, हर धुन पर बारातियों को नचाएंगे। मजेदार बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी के कारण इन बारातों में संगीत के साथ-साथ एक अनूठा अनुशासन भी देखने को मिलता है।

1952 से गौरवशाली इतिहास, अब प्रीमियम वेडिंग बैंड

ब्रास बैंड के इंचार्ज विलेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल पुलिस के पास दो प्रमुख बैंड यूनिट्स हैं, जो वर्ष 1952 में बने थे। दशकों तक वीआईपी और पुलिस अफसरों के बीच अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले ये बैंड अब 'प्रीमियम वेडिंग बैंड' के रूप में उभरे हैं। इनके प्रदर्शन में खाकी का गौरव और पेशेवर संगीत का मिश्रण साफ झलकता है।

बुकिंग और शुल्क का विवरण

यदि आप शादियों में पुलिस के बैंड को बुलाना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया बेहद पारदर्शी है। आप ब्रास बैंड, जुंगा से 8219239603 और ब्रास बैंड, सकोह से 8894615700 पर संपर्क कर सकते हैं। एक दिन के समारोह के लिए ₹25,000 का शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, इस सेवा से होने वाली पूरी कमाई सीधे सरकारी विभाग के खाते में जमा की जाती है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!