Himachal: कांडी पुल से चमेरा-1 जलाशय में कूदे युवक का नहीं मिला कोई सुराग

Edited By Jyoti M, Updated: 04 Jan, 2026 12:51 PM

himachal no trace found of the young man who jumped into the reservoir

चम्बा जिले के कांडी पुल से चमेरा-1 जलाशय में छलांग लगाने वाले युवक का 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। बीते 2 दिनों से एन. डी. आर.एफ. की टीमों ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। उसके बाद शाम को टीमें वापस लौट...

बनीखेत, (पार्थ): चम्बा जिले के कांडी पुल से चमेरा-1 जलाशय में छलांग लगाने वाले युवक का 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। बीते 2 दिनों से एन. डी. आर.एफ. की टीमों ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। उसके बाद शाम को टीमें वापस लौट गईं। अब प्रशासन की तरफ से युवक की खोज की जाएगी।

बता दें कि बीते शुक्रवार से कांगड़ा जिले के नूरपुर से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एन. डी. आर.एफ.) की टीम को सर्च अभियान के लिए तैनात किया था। एन.डी. आर. एफ. के जवानों ने 2 दिनों से कांडी पुल के समीप चमेरा-1 जलाशय में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन लापता युवक का कोई पता नहीं चल सका।

डी.एस.पी. डल्हौजी मयंक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को एन.डी.आर.एफ. की टीमों ने जलाशय में सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अब टीमें वापस लौट गई हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!