Himachal: जिंदगी का आखिरी मुकाबला, कुश्ती लड़ते हुए पहलवान की मौत, होमगार्ड का था जवान

Edited By Jyoti M, Updated: 04 Feb, 2025 11:22 AM

himachal last fight of life wrestler dies while wrestling

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल बड़सर के तहत मक्कड़ छिंज मेले में कुश्ती मुकाबले के दौरान एक पहलवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत भोटा पीएचसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे मेले में मातम...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के उपमंडल बड़सर के तहत मक्कड़ छिंज मेले में कुश्ती मुकाबले के दौरान एक पहलवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत भोटा पीएचसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे मेले में मातम छा गया। मृतक की पहचान 56 वर्षीय उधम सिंह के रूप में की गई है जोकि होमगार्ड का जवान था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुकाबले के दौरान उधम सिंह अचानक लड़खड़ा गया। पहले तो दर्शकों और आयोजकों को लगा कि वह थकान के कारण सुस्त हो गया है, लेकिन जब उसकी हालत और बिगड़ने लगी, तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।

उधम सिंह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र के ढुडाणा गांव के निवासी थे। वह वर्ष 1996 से होमगार्ड जवान के रूप में सेवाएं दे रहे थे और पिछले 40 वर्षों से पहलवानी में सक्रिय थे। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। रविवार को मक्कड़ दंगल में भी उन्होंने अपने अनुभव और जोश के साथ मुकाबला किया, लेकिन दुर्भाग्यवश यह उनकी आखिरी कुश्ती साबित हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उधम सिंह की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि प्राथमिक जांच में हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) की आशंका जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!